राष्ट्रीय

बाढ़ में तबाह हो रही ज़िंदगियां

नई दिल्ली। देश केे कई हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप जारी है। आलम ये है कि बाढ़ की चपेट में आकर देशभर में कई ज़िंदगियां तबाह हो चुकी हैं और लोग भुखमरी के कगार पर हैं, मगर इसके बावजूद भी सरकार चुपचाप हाथ पे हाथ धरे तमाशबीन बनी हुई है।

बिहार और उत्तर प्रदेश सहित आठ राज्यों में बाढ़ और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की समस्या के बीच राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिये दल भेजे हैं। गौरतलब है कि ये दल तब भेजे गए जब पानी सिर से ऊपर हो गया।

आपदा प्रभावित राज्यों में जानमाल के नुकसान के संबंध में एनडीआरएफ द्वारा जारी ब्योरे के मुताबिक अब तक इन राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन में मारे गये 99 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं। बिहार में बाढ़ का संकट गहराने के कारण बिहार में कई जगह पर लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं, उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं बचा है और वे तिल-तिल कर मरने को विवश हो रहे हैं किन्तु उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

प्राप्त आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बिहार, असम, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और त्रिपुरा के कई क्षेत्र बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित बिहार में आमजन की स्थिति बेहद खराब है। जबकि असम और उत्तर प्रदेश में बचाव कार्य अभियान बहुत धीमे स्तर पर किया जा रहा है। इसी बीच बिहार से 10, पश्चिम बंगाल से पांच, असम से चार और उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान से दो दो शव बरामद किये गये हैं।
गुजरात में बाढ़ से उत्पन्न हालात फिलहाल स्थिर हैं। राज्य में अब राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो चुका है। यहां अब तक बाढ़ में मारे गये 11 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों मंडी शिमला राजमार्ग पर भूस्खलन के बाद एनडीआरएफ द्वारा शुरू किये गये अभियान के दौरान अब तक 46 शव बरामद किये जा चुके हैं। आपदा प्रभावित इलाके में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की संभावनाए जताई जा रही हैं, जो शायद अपनी ज़िंदगी को बचाने के लिए सरकारी मदद की राह तक रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button