बिहार

आदित्य पासवान मर्डर: 10 महीने में ही विधवा हो गई बहू, अर्थी को कंधा देते वक्त रो पड़े दारोगा, नहीं मिला एक हाथ

Listen to this article

पुरनहिया: शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के खैरा पहाड़ी गांव में दरोगा के बेटे आदित्य कुमार पासवान की सोमवार रात गला रेतकर हत्या कर दी। आदित्य की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। मई में पहली सालगिरह मनाने की तैयारी में जुटी पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। आदित्य की मां बदहवास हैं। भाइयों में आक्रोश है। बुढ़ापे में जवान बेटे की अर्थी को कंधा देते वक्त पिता सोनफी पासवान फूट-फूटकर रोने लगे।

सोनफी पासवान बिहार पुलिस विभाग से कुछ साल पहले ही दारोगा के पद से ​सेवानिवृत्त हुए हैं। चारा बेटों में आदित्य पासवान उर्फ लव दूसरे नंबर का था। मई, 2022 में ही ​आदित्य की सीमा संग शादी हुई थी। शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ और सीमा की मांग का सिंदूर हत्यारों ने मिटा दिया।

तालिबानी अंदाज में किया गया कत्ल

आदित्य की हत्या पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। हत्यारों ने तालिबानी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है। गला रेता और दोनों हाथ काटकर ले गए। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम हत्यारों का पता लगाने में जुटी रही। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है

लव के भाई कुश की मानें तो पुरानी दुश्मनी के चलते हत्या की गई है। कुश ने बताया कि उसके भाई का गांव के ही कुछ युवकों के साथ कुछ महीनों पहले विवाद हुआ था। उन लोगों ने उसके भाई को देख लेने की धमकी दी थी। हालांकि, विवाद इतना बड़ा नहीं था, जितना बड़ा अंजाम सामने आया। भाई की चप्पल और मोबाइल गिरा देखकर मंगलवा सुबह स्वजन समेत ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे।

​तभी उस युवक से भी कुश ने पूछा, जिससे विवाद हुआ था। युवक के पैंट पर खून के धब्बे देखकर कुश ने सवाल पूछा था, जिसके बाद वह बहस करने लगा। ​फिर वहां से अपने घर जाकर कपड़े बदल लिए। बाद में कुश की शिकायत पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। वहीं शक के आधार पर एक अन्य को भी हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button