
उत्तराखण्डक्राइम
सांप के काटने से युवक की मौत
रुड़की, जन केसरी। गाधारोणा में सांप के काटने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। अचानक युवक मौत होने से परिजन गहरे सदमे में है। गाधारोणा निवासी 22 वर्षीय निजाम पुत्र जाननु शनिवार शाम करीब आठ बजे अपने खेत में खाद डाल रहा था, तभी अचानक उसका पैर सांप पर रखा गया। जिस पर सांप ने पैर में लपेटा लेकर काट लिया। युवक पैर में बंद लगाकर घर पहुंचा। बाद में परिजन युवक को लेकर देहरादून अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि युवक का रिश्ता लंढौरा निवासी युवती के साथ तय हुआ था। तीन महीने बाद युवक की शादी होनी थी। युवक की अचानक मौत होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




