उत्तराखण्ड

चयनित हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण

कलियर। हज की पाक यात्रा पर जाने से पहले चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण कराना अनिवार्य होता हैं। मंगलवार को हज हाउस पिरान कलियर में हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का टीकाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चयनित 364 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया।
टीकाकरण कार्यक्रम में हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ,अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम ने हज यात्रियों को मुबारकबाद पेश किए। हज के अहकाम बताए और कहा कि यह बहुत पाक सफर है। हर चीज का एहतमाम रखे। सभी हाजी एहराम में नजर आते हैं। जिससे यह संदेश मिलता है कि कोई छोटा बड़ा अमीर गरीब नहीं है। मास्टर हज ट्रेनर फरमान जावेद ने चयनित हज यात्रियों को हज के सफर के अरकानों को सही तरीके से पूरा करने और अहराम को सही तरीके से बांधने समेत अन्य जरूरी बातों की जानकारी दी। हज सिमिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि इस बार उत्तराखंड राज्य से 1064 हज यात्री हज के लिए जा रहे हैं। उत्तराखंड राज्य के छह अलग अलग स्थानों पर कैम्प आयोजित कर चयनित हाजियों का टीका करण व प्रशिक्षण का कार्य किया जा रहे हैं। मंगलवार को हज हाउस पिरान कलियर में हरिद्वार के 350 व दो अन्य जिलों के चयनित हज यात्रियों सहित कुल 364 हज यात्रियो का टीकाकरण व प्रशिक्षण का कार्य किया गया हैं। इसके अलावा देहरादून,जसपुर ,हल्द्वानी,सितारगंज और रुद्रपुर में कैम्प आयोजित कर चयनित हज यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सभी चयनित हज यात्रियों टीकाकरण व प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। हज अधिकारी अहसान, हज कमेटी सदस्य अकरम साबरी,नफ़ीस अहमद, अफजल मंगलोरी,बहरों ज आलम,शहनवाज आलम,सलमान फरीदी,मोहम्मद शाहिद, डॉक्टर दिली रमन, अब्दुल कादिर सहित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button