मनोरंजनराष्ट्रीय

अभिनेता इंदर कुमार का निधन

मुंबई। सलमान खान और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके फिल्म अभिनेता इंदर कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 44 साल के थे।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उनका निधन गुरुवार की देर रात में दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उनके दो विवाह हुए थे। इन दिनों वह एक नई फिल्म ‘फटी पड़ी है यार’ की शूटिंग में व्यस्त थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार की देर शाम किया जाएगा। इंदर कुमार ने फिल्म मासूम से अपने करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने ‘घूंघट, हथियार, दंडनायक, माँ तुझे सलाम जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। इंदर कुमार ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘वांटेड’ में अहम् रोल निभाया था।

इसके अलावा वो खतरों का खिलाड़ी नाम के रियलिटी शो का भी हिस्सा थे। इसके अलावा वह एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी में मिहिर वीरानी की भूमिका भी निभा चुके थे। तीन साल पहले बलात्कार के आरोप में उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button