क्राइम

निर्दयी मॉ की कहानी सुनकर हो जाएंगे आप भी हैरान

श्रीनगर। एक मॉ इतना कठोर कैसे हो सकती है। लेकिन यह सच है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड के बाथरूम में एक महिला बच्ची को जन्म देने के बाद उसे वहीं छोडकर चली गई। सुबह जब सफाई कर्मी पहुंचा तो उसने नवजात के रोने की आवाज सुनी और इसकी जानकारी गायनी वार्ड इंचार्ज को दी। बाथरूम में नवजात शिशु मिलने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप  मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार नवजात शिशु का जन्म सोमवार तडके ही हुआ है। जन्म के बाद महिला ने नवजात शिशु को गायनी वार्ड के बाथरूम में रख दिया और वह फरार हो गई। बेस अस्पताल के एमएस डॉ सुरेश जैन ने बताया कि नवजात को निक्कू वार्ड में रखा गया है। फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ है। इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस अपने स्तर पर इस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद अस्पताल में आए और मरीजों के तीमरदारों का कहना है कि एक मॉ इतना निर्दयी कैसे हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button