क्राइमबिहार

XUV ने ट्रैक्टर में मारी जबरदस्त टक्कर; 8 की मौत और 5 घायल

खगड़िया। पसराहा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर विद्यारतन पेट्रोल पंप पसराहा के पास भीषण सड़क हादसा होने का समाचार है। घटना सोमवार की सुबह की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़ैया ओपी क्षेत्र के बिठला गांव के इंद्रदेव ठाकुर के पुत्र सौरभ कुमार का विवाह होकर चौथम थाना क्षेत्र के ठूठी मोहनपुर से XUV चार चक्का वाहन से बारात बिठला की ओर लौट रही थी।

विद्यारत्न पेट्रोल पंप के पास सीमेंट लदा ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस सड़क हादसा में मड़ैया ओपी क्षेत्र के बिठला के 55 वर्षीय प्रकाश सिंह और सौरभ कुमार के चचेरा भाई आठ वर्षीय गौतम कुमार समेत उनके अन्य रिश्तेदारों की मौत घटनास्थल पर हो गई। इसके अलावा, बिठला के पांच लोग जख्मी हैं। पसराहा थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। उन्होंने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांच लोग जख्मी हैं। अभी तक सभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। उनसे जुड़े लोगों को बुलाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button