उत्तराखण्डक्राइम

घर के अंदर लहूलुहान हालत में मिला महिला का शव, गहने भी गायब

रुड़की: कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के सत्ती मोहल्ले में घर के अंदर महिला का शव लहूलुहान हालत में मिला है। महिला के शरीर से गहने भी गायब है। स्वजन एवं आसपास के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सत्ती मोहल्ला स्थित लौहारों वाली मस्जिद के पीछे रेखा (50) रहती है। उसके पति घनश्याम मंडी में सब्जी बेचने का काम करते हैं। बच्चों की शादी होने के बाद वह दूसरी जगह पर रहते हैं। सोमवार को महिला घर पर अकेली थी। इसी बीच किसी महिला ने छत से देखा कि रेखा बसुध पड़ी हुई है। इसके बाद उसने सूचना महिला के पति को दी। जिस पर पति एवं देवर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिला के सिर चोट लगी हैं और काफी खून बह रहा है। जिसके बाद वह ई रिक्शा से महिला को अस्पतपल में ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिवार को सांत्वना दी। घर के अंदर भी काफी खून पड़ा हुआ था। परिजनों का अारोप है कि रेखा के गहने भी गायब है। वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button