कैंट के ठेकेदारों पर इतनी मेहरबानी क्यों

देहरादून। जन केसरी
छावनी परिषद गढ़ी अपने ठेकेदारों पर इतनी मेहरबानी क्यों कर रहा है। ठेकेदारों को कैंट बोर्ड द्वारा तमाम ऐसी सुविधा दी जा रही है जिसे जानकार आपको हैरानी होगी। एक बार फिर कैंट बोर्ड सूर्खियों में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैंट बोर्ड ने ठेकेदारों पर मेहरबानी करते हुए अपनी बिल्डिंग तक उनको दे दी है। ताकि ठेकेदार अपने कर्मचारियों व मजबूरों को इसमें रख सके। बिजली पानी की सुविधा तक फ्री में दे दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि कैंट बोर्ड के गेस्ट हाउस के पास एक छोटा मोटा मकान है। जिसमें ठेकेदार के स्टॉफ फ्री में रहते हैं। जबकि ये प्रोपर्टी कैंट की है। इसके अलावा डाकरा में नव चेतना कॉलेज के सामने कैंट बोर्ड की एक प्रोपर्टी है। जहां पहले सार्वजनिक शौचालय हुआ करता था। कैंट ने सार्वजनिक शौचालय बंद कर एक मकान बनाया। जहां आजकल फ्री में ठेकेदार के ही स्टॉफ रह रहे हैं। इससे पहले भी कैंट बोर्ड ने ठेकेदारों में मेहरबानी की है। यहां तक कि एक सीईओ ने एक कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया तो दूसरे ने लाखों रुपये का उसे भुगतान कर दिया। ये इसलिए कि उसे मोटी रकम कमीशन के रूप में मिल रही थी।




