उत्तराखण्डराजनीति

हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कुछ इस तरह से किया गया उनका स्वागत

देहरादून, जन केसरी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे। उनके आगमन पर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क नजर आईं। हरिद्वार पहुंचते ही गृहमंत्री कनखल स्थित प्रसिद्ध हरिहर आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान धार्मिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

गृहमंत्री अमित शाह के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया और प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त बातचीत की। आश्रम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गृहमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए आश्रम के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

बताया गया कि इस दौरान मीडिया को आश्रम परिसर से दूर रखा गया, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और गोपनीय वातावरण में संपन्न हो सके। आश्रम में निर्धारित समय तक रुकने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का काफिला पतंजलि योगपीठ के लिए रवाना होगा, जहां उनका अन्य कार्यक्रम प्रस्तावित है।

अमित शाह के हरिद्वार दौरे को राजनीतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन से समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। प्रशासनिक स्तर पर भी दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button