उत्तराखण्ड

तिरंगा यात्रा में भाजपा ने फिर तिरंगा रौंदकर किया तिरंगे का अपमानः आजाद अली

देहरादून। हमेशा तिरंगे का अपमान करने वाले अब महज अपने सियासी फायदे के लिए तिरंगे का इस्तेमाल करते हुए नज़र आ रहे हैं। ये कहना है उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव आज़ाद अली का।

मीडिया को जारी किये गए अपने एक बयान में आज़ाद अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही तिरंगे की विरोधी और भगवा रंग की प्रिय रही है, किन्तु अब महज अपने राजनीतिक फायदे के लिये वो देश के गौरव का ना सिर्फ इस्तेमाल कर रही है, बल्कि उसका अपमान भी कर रही है।

आज़ाद अली ने रविवार को देहरादून में भाजपा द्वारा निकली गयी तिरंगा यात्रा का ज़िक्र करते हुए कहा कि भाजपा की इस रैली में भाजपा कार्यकर्ता खुलेआम राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करते नज़र आये। जबकि इस रैली में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल थे। बावजूद इसके वे तिरंगे का अपमान होते चुपचाप देखते रहे। उनका राष्ट्र प्रेम तो इसी बात से झलकता है।

 

Tiranga

 

आज़ाद अली ने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के हाथों में सैकड़ों तिरंगे झंडे थे, जिनमें कई कार्यकर्ता तिरंगा नीचेे पैरों पर रगड़ रहे थे तो कुछ जमीन पर लटकाए घूम रहे थे। वहीं दूसरी तरफ कुछ लड़के मोटरसाइकिल पर तिरंगे को हाथ में लिए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने तिरंगा उल्टा थाम रखा था और वह मस्ती में चले जा रहे थे। यही नहीं कई कार्यकर्ता तो जमीन पर गिरे तिरंगे को अपने पैरों से कुचलते हुए भी रैली में देखे गए।

 

Tiranga 2

 

आज़ाद अली ने भाजपा की नीयत पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या यही भाजपा का राष्ट्र प्रेम है। उन्होंने कहा कि यही भाजपा का असली चरित्र है और वो सिर्फ राष्ट्र प्रेम का ढोंग करती है। उसने ये तिरंगा यात्रा भी सिर्फ वोट बटोरने और अपनी राजनीति चमकाने के मकसद से ही आयोजित की थी, इसका देशप्रेम से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के गौरव हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने वाली भाजपा को अपनी इस हरकत पर शर्म आनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button