अजब-गजबउत्तर प्रदेश

यूपी के इस शहर में है अनोखा पेड़, जिसमें लगते हैं 300 किस्म के आम

नई दिल्ली। नवाबों के शहर लखनऊ के आम तो पूरे उत्तर भारत में मशहूर हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खास पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसी शहर में है, लेकिन आप शायद ही इसके बारे में जानते होंगे। लखनऊ का ये पेड़ अनोखा पेड़ इस लिए खास है क्योंकि इस एक पेड़ पर अलग-अलग करीब 300 किस्म के आम लगते हैं।

जी हां, ये सुनने में भले ही आपको नामुमकिन लग रहा होगा, लेकिन वास्तव में इस पेड़ का इजाद किया गया है। ये खास पेड़ लखनऊ से कुछ किलोमीटर दूर मलिहाबाद चौराहे के पास है। लखनऊ के रहने वाले हाजी कलीम उल्लाह खान ने बड़ी मशक्कत के साथ इस पेड़ को बनाया है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से इस पेड़ का इजाद किया गया है, जिसमें 300 अलग-अलग किस्म के आम लगते हैं। इतना ही नहीं इस काम के लिए हाजी कलीम को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

17 साल की उम्र में ही हाजी कलीम साहब ने एक खास पौधे का इजाद किया था, जिसमें करीब साल अलग-अलग किस्म के आम लगते थे। आम के पेड़ों पर किए गए इन कामों को देखते हुए हाजी कलीम साहब को दुनियाभर में मैंगो मैन (Mango Man) के नाम से भी जाना जाता हैं।दरअसल, इस अनोखे पेड़ में लगने वाले आम को बेचा नहीं जाता बल्कि इन्हें लोगों में बांटा जाता है। आम का सीजन आते ही जुलाई महीने तक इस पेड़ पर आम लगभग लग चुके होते हैं। ऐसे में लोग इस आम को खाते हैं। हाजी कलीम साहब का कहना है कि आम का पेड़ अपने आप में एक पूरा कॉलेज है, जिस पर पढ़ाई की जा सकती है। अगर आम के पेड़ पर ठीक से स्टडी कर ली जाए, तो इससे कैंसर और एड्स जैसी जानलेवा बीमारियों का भी इलाज मिल सकता है। हैरानी ही बात तो ये है कि दुनिया में मैंगो मैन के नाम से मशहूर शख्स ने केवल सातवीं तक पढ़ाई की है, लेकिन बड़े-बड़े वैज्ञानिक आज भी उनसे सलाह लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button