अजब-गजब

18 महीने तक बिना गर्दन के जीवित रहा ये मुर्गा

नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने  जा रहे है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानकारी के अनुसार अमेरिका के मिशिगन में वेन नाम की एक जगह है। वहां के लोग चिकन खाने के बहुत शौकीन है।

कस्टमर की इस मांग के तहत मुर्गों के मालिक ल्यॉड ने अपने एक मुर्गे का सिर काटना चाहा। उसने अपने बड़े धारदार चाकू से माइक नाम के मुर्गे का सिर काट डाला, लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि, सिर काटने के बावजूद भी मुर्गा जीवित रहा। मालिक ने गौर से देखा तो उसे पता चला कि उसने गलती से मुर्गे को गलत तरह से काट दिया था। ऐसे में उसके दिमाग तक जाती एक खास नस और खाने-पीने के लिए बनी नली नहीं कट सकी थी। लेकिन, उसका गला कट गया था। ल्यॉड उसकी बची हुई नलियों से ही उसको दूध और पानी देता। इस मुर्गे की जांच के लिए उसे यूनिवर्सिटी ऑफ उथाह ले जाया गया। माइक का ये मुर्गा इस कंडिशन में 18 महीनों तक जिंदा रहा। ल्यॉड अपने मुर्गे की वजह से पॉपुलर भी हुआ और हर महीने 4500 डॉलर की कमाई भी करने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button