उत्तराखण्ड
आज से सस्ता मिलेगा कर्ज, जाने किसके लिए है यह योजना

देहरादून। जन केसरी
अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो एक बार इस समाचार को अवश्य पढ़ लें। क्योंकि उत्तराखंड राज्य सरकार ने किसानों को सस्ता कर्ज देने की घोषणा की है। आज से राज्य के किसान एक लाख रूपये तक का कर्ज मात्र दो प्रतिशत ब्याज दर पर ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने के लक्ष्य के तहत ही इस योजना को शुरू किया गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पीरसैंण में आयोजित समारोह के दौरान 101 किसानों को एक-एक लाख रूपये का कर्ज भी बांटा।