उत्तराखण्डराजनीति

भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह के पत्र का जॉइंट मजिस्ट्रेट ने लिया तत्काल संज्ञान, शनिवार को बुलाई बैठक  

गंग नहर में डूबने की घटनाओं पर रोक लगाने की अक्षय प्रताप सिंह ने की है मांग 

​रुड़की, जन केसरी। भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह के पत्र का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शनिवार को एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में आईआईटी, बीईजी रुड़की, एनआईएच, पुलिस, सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

गुरुवार को भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा के कुछ कार्यकर्ता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कहा था कि शहर के बीच से बहने वाली गंग नहर में आए दिन लोगों के डूबने की दुखद घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में उन्होंने नहर के किनारे सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है। पिछले सप्ताह आईआईटी के छात्र की डूबने की घटना का भी जिक्र किया गया था।

अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि ​नहर के संवेदनशील और खतरनाक घाटों पर दोनों किनारों पर मजबूत सुरक्षा रस्सियाँ या स्टील वायर लगाए जाने चाहिए। इससे यदि कोई व्यक्ति दुर्घटनावश पानी में गिरता है, तो वह तार का सहारा लेकर खुद को बचा सके। इसके अलावा, गहरे पानी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाने की भी मांग की गई है। ​तकनीकी और आधुनिक संसाधनों पर जोर ​कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में ​निश्चित दूरी पर लाइफबॉय और जीवनरक्षक उपकरण रखे जाएं। ​निगरानी के लिए उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो। ​खतरनाक किनारों पर रेलिंग या बैरिकेडिंग का निर्माण किया जाए। ​आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की मदद से सुरक्षा के आधुनिक और तकनीकी उपाय विकसित किए जाएं। शुक्रवार को इस पत्र का संज्ञान लेते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट ने शनिवार को एक अहम बैठक बुलाई है। ताकि इस समस्या का स्थाई रूप से समाधान निकाला जा सके। शुक्रवार को नगर निगम द्वारा भी कुछ घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button