मनोरंजन

तैमूर को लेकर मामा रणबीर ने कर दी है ये भविष्यवाणी

मुंबई। रणबीर कपूर भले ही इन दिनों अपनी फिल्म जग्गा जासूस के प्रोमोशन में व्यस्त हों लेकिन वो अपने भांजे यानि करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के बारे में बातें करते नहीं थकते। अब तो उन्होंने तैमूर को लेकर एक भविष्यवाणी भी कर दी है।

रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान तैमूर के बारे में खुल कर बातचीत की। उन्होंने बताया कि उन्होंने तैमूर को जन्म के तीन महीने बाद देखा था और उस वक्त उन्हें तैमूर जिस तरह नजर आये थे, आज वो इंटरनेट पर उससे बिलकुल ही अलग नज़र आते हैं। रणबीर इंटरनेट पर तैमूर का लुक देख कर दंग रह गए। उन्हें लग रहा है कि तैमूर अपनी जनरेशन के सबसे क्यूटेस्ट स्टार होगा। रणबीर कपूर का मानना है कि तैमूर ने अपने माता-पिता दोनों का चार्म लिया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि जब वह बड़े होंगे तो वह कपूर और सैफ अली खान दोनों ही परिवार का नाम रौशन ही करेंगे। रणबीर कपूर ने तो यहां तक कह दिया कि वह चाहते हैं कि तैमूर अली खान आगे चल कर फिल्मों में ही आयें।

आपको बता दें कि तैमूर जल्द ही अपनी पहली इंटरनेशनल ट्रिप पर जाने वाले हैं। दरअसल करीना को एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए विदेश जाना है और उन्होंने तय किया है कि इस दौरान उनके साथ तैमूर भी जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button