हरिद्वार जिले के सभी 11 विधानसभाओं से जीतेंगे: रावत

रुड़की। लोकसभा चुनाव के मध्यनजर भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार लोकसभा की ओर से रुड़की में जिला बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। लोकसभा भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं का जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देवतूल्य होते हैं। पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के बदौलत वह हरिद्वार जिले के सभी 11 विधानसभाओं से जीत दर्ज करेंगे।
बुधवार को हरिद्वार रोड स्थित एक हॉल में बैठक आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का महत्व मैं अच्छी तरह समझता हूं। मुझे यकीन है कि ये कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करते हुए एक रिकॉर्ड मत से जीतायेंगे। रावत ने कहा कि फूल मालाओं से जीतना बच सकते हो बचो। मैदान में डटो। अपना कर्तव्य दिखाओ। लोग कहेंगे ये है असली कार्यकर्ता। क्योंकि राजनीति मैदान में होती है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को आश्वासन दिया कि वह उन्हें पांच लाख से ज्यादा वोट से जीतायेंगे।
कार्यकर्ताओं को दी नसीहत
बैठक शुरु होने के बाद भी कार्यकर्ताओं का आने का सिलसिला जारी रहा। सबसे आखिरी में कार्यकर्ताओं को संबोधन करने के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत मंच पर आए। इस दौरान भी कार्यकर्ताओं का आना और जाना लगा रहा। जिसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को समय का महत्व बताते हुए उन्हें नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यहां देखने को मिल रहा है कि कार्यकर्ताओं को लेट आने की आदत है। जबकि त्रिवेंद्र को लेट ना आने की आदत है। ये पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी से सीखा है। उन्होंने कहा कि घड़ी गलत हो सकती है भुवनचंद्र खंडूरी का समय गलत नहीं हो सकता है।
ये रहे मौजूद
प्रभारी लोकसभा हरिद्वार कुलदीप कुमार, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्यमंत्री श्याम वीर सिंह सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, मयंक गुप्ता, जिला प्रभारी आदित्य चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, देवयानी सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, सत्यपाल, राजपाल, मुनीश सैनी, केतन भारद्वाज, संजीव तोमर, पंकज नंदा, प्रवीन संधू, नवीन जैन आदि मौजूद रहे।