बिहार

सोनम कपूर ने बता दी दिल की वो बात जो अब तक सबसे छिपा कर रखी थी

मुंबई। अनिल कपूर की बेटी सोनम अब उनसे पराई हो कर आनंद आहूजा की पत्नी बन चुकी हैं। उनकी शादी को एक महीने हुए हैं और इन दिनों वो अपनी लाइफ़ को भरपूर जी रही हैं। सोनम और आनंद की ये लव मैरिज है लेकिन ये लव सोनम को कब और कैसे हुआ था ये बात उन्होंने छिपा कर रखी थी, जिसे अब उजागर कर दिया है।

सोनम कपूर का इसी वर्ष मई में आनंद आहूजा से विवाह हुआ है। हाल ही में उन्होंने उनके पति के साथ वह एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उनके और आनंद आहूजा के बीच प्यार की शुरुआत का खुलासा किया। इसमें यह भी बताया कि वह पहली बार आनंद आहूजा के साथ कैसे डेट पर गई थी और उन्हें विश्वास हो गया कि आनंद आहूजा ही उनके जीवन साथी हो सकते हैं। इस बारे में बताते हुए सोनम कपूर कहती हैं,’उस दिन मुझे लगता है मैंने मेरे जीवन की सबसे खराब ड्रेस पहनी हुई थी। मैं कई बार आनंद को कह भी चुकी हूं कि तुमने मुझे उस दिन पसंद किया जिस दिन मैंने अपने जीवन की सबसे खराब स्नीकर पहनी थी। उस पूरे दिन हम लंदन में बातें कर रहे थे और घूम रहे थे। उसी दिन मुझे इस बात का अहसास हो गया था कि आनंद आहूजा ही मेरे जीवन साथी होंगे।

इस दौरान आनंद ने कहा कि पहली बातचीत में हम एक दूसरे के बारे में बात कर रहे थे। मैं तो उनमें इतना खो गया कि अपने बारे में हर बात खुल कर बोल दी। एक दिन हम स्नैपचैट कर रहे थे तब सोनम ने कहा चैट बंद करो फोन करो। उस रात हम दो घंटे तक बात करते रहे। हमारी दोस्ती चॉकलेट और स्नेकर से शुरू हुई थी। सोनम कपूर जल्द एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा नामक फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें प्यार की एक अलग बानगी दिखने जा रही है। बड़ी बात ये कि अनिल कपूर की उस प्यार भरी विरासत को अब उनकी बेटी आगे बढ़ाने जा रही हैं। निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बन रही फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का टीज़र जारी कर दिया गया है। इस सियापा लव स्टोरी का नाम दिया गया है। यानि इस प्रेम कहानी में पेंच पड़ने ही वाले हैं।

साल 1994 में आई ‘1942 अ लव स्टोरी’ में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला ने अपनी प्रेम कहानी बनाई थी और इस बार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आहूजा तैयार हैं राजकुमार राव के साथ। इस फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं। और साथ में जूही चावला भी माँ के अहम् किरदार में।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button