उत्तराखण्डक्राइम

90 वर्षीय मूक-बधिर नानी से दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर गला दबाने की कोशिश मंगलौर में सनस

मंगलौर में सनसनी, पोते की तहरीर पर सगे नाती के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

देहरादून, जन केसरी। हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय युवक पर अपनी 90 वर्षीय मूक-बधिर और असहाय नानी के साथ दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप है। मामले में पीड़िता के पोते की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मां पिछले करीब तीन वर्षों से अपने परिवार के साथ मायके में किराये के मकान में रह रही है। आरोप है कि गुरुवार देर रात युवक शराब के नशे में अपनी नानी के कमरे में पहुंचा। उस समय परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान उसने कथित रूप से बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उनका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं।

नातिन ने आरोपी को कमरे से निकलते देखा, तब खुला मामला

बताया गया कि रात करीब एक बजे पीड़िता की नातिन ने आरोपी को नानी के कमरे से संदिग्ध अवस्था में बाहर निकलते देखा। शक होने पर वह कमरे में पहुंची तो बुजुर्ग महिला घायल और अचेत अवस्था में मिलीं। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोप है कि भागने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया।

परिजनों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर उन्होंने चिकित्सकों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मेडिकल परीक्षण में उनके शरीर और गले पर चोटों के निशान मिलने की बात भी सामने आई है।

पुलिस बोली— साक्ष्यों के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि पीड़िता के पोते की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button