उत्तर प्रदेशक्राइम

बेटे ने खाया जहर तो सदमे में मां ने भी दे दी जान

इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिंडोली में शुक्रवार की शाम को मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद बेटे ने पहले घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके बाद जब मां ने उसे देखा तो तनाव में आकर व्यथित होकर साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई।

बताया गया है कि किसान सटार सिंह चिंडोली गांव में नए मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका एक पुराना मकान भी है। शाम करीब पांच बजे पुराने मकान में जानवरों को चारा देने के लिए उनकी पत्नी 55 वर्षीय गुड्डी देवी गई तो कमरे में 21 वर्षीय पुत्र विवेक सिंह को कुंडे से अंगौछे से लटके देखा, उसकी मौत पर हो गई थी। इससे व्यथित होकर मां गुड्डी देवी ने अपनी साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक दोनों जब नहीं लौटे तो सटार सिंह पुराने घर पर पहुंचे तो विवेक सिंह व गुड्डी देवी के शव पड़े हुए थे। दोनों के शव देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि बेटे की मौत के बाद मां सदमा नहीं झेल सकी और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लवेदी थानाध्यक्ष प्रीति सिंह मौके पर पहुंची और गांव के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने फाेरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए। विवेक की शादी छह माह पहले एटा जिले के खरफुलिया गांव में तय हुई थी। नवंबर में शादी होने वाली थी। उसका एक भाई विकास है जो लखना में रहता है। दो बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है। विवेक मजदूरी का काम करता था। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दाेनों की मौत खुदकुशी के कारण हुई है। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया जो कारण सामने आया है उसमें विवेक अपनी शादी पक्की होने से खुश नहीं था। इसको लेकर घर में विवाद था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही बात सामने आएगी। दोनों की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button