अजब-गजबउत्तराखण्ड

अजब गजब : पांच दुल्हनें एक साथ बरात लेकर पहुंचीं दूल्हों के घर

जन केसरी, देहरादून। देहरादून के चकराता तहसील अंतर्गत खारसी गांव में बुधवार को एक अनूठा और आकर्षक दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक ही संयुक्त परिवार में पांच दुल्हनें अपनी-अपनी बारात लेकर दूल्हों के घर पहुंचीं, जबकि परिवार की बेटी खुद बारात लेकर अपने ससुराल गई। यह आयोजन जौनसार-बावर क्षेत्र की पारंपरिक “जोजोड़ा प्रथा” के तहत संपन्न हुआ।

खारसी निवासी दौलत सिंह चौहान और मोहन सिंह चौहान के संयुक्त परिवार के पांच बेटों—नरेंद्र, राहुल, प्रदीप, प्रीतम और अमित—का विवाह अलग-अलग गांवों की दुल्हनों से हुआ। नरेंद्र का विवाह अंजू, राहुल का आंचल, प्रदीप का निक्की, प्रीतम का पुनीता और अमित का निर्मला के साथ संपन्न हुआ। वहीं परिवार की बेटी राधिका बारात लेकर मरलोऊ गांव पहुंची, जहां उसका विवाह रणवीर से हुआ।

करीब 30 सदस्यों वाले इस संयुक्त परिवार में हुए इस सामूहिक विवाह ने जौनसार-बावर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को फिर जीवंत कर दिया। इस परंपरा में दुल्हन द्वारा बारात लाने की अनोखी रस्म विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। विवाह समारोह के दौरान ‘रईणी भोज’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें गांव और रिश्तेदारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button