मनोरंजन

सिद्धू मूसेवाला के सॉन्ग ‘295’ ने बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट में जगह

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के सॉन्ग ‘295’ ने बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट में जगह बनाई है। सिद्धू इस लिस्ट में जगह बनाने वाले पहले पंजाबी सिंगर बने हैं। बता दें, पिछले महीने सिंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू की भारत में अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

बिलबोर्ड ग्लोबल 200 में 154वें स्थान पर
इस लिस्ट में बहुत ही कम इंडियन आर्टिस्ट शामिल हो पाए हैं। सिद्धू का सॉन्ग बिलबोर्ड ग्लोबल 200 में 154वें स्थान पर है। इस लिस्ट में टॉप पर केट बुश का
सॉन्ग रनिंग अप देट हिल है। हैरी स्टाइल्स, बैड बनी, लिजो, कैमिला कैबेलो, एड शीरन और जस्टिन बीबर भी बिलबोर्ड ग्लोबल 200 की लिस्ट में शामिल हैं। इस खबर के बाद सिद्धू के फैंस भावुक हो गए हैं।

‘295’ यूट्यूब पर 198 मिलियन से ज्यादा देखा गया
सिद्धू का सॉन्ग 295 जुलाई 2021 में ऑफिशियली रिलीज किया गया था। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक करीब 198 मिलियन बार देखा जा चुका है। यूट्यूब म्यूजिक पर यह गाना ग्लोबल चार्ट में चौथे स्थान पर है, जबकि सिद्धू टॉप आर्टिस्ट की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

एक दिन पहले सरकार ने सिक्योरिटी वापस ली थी
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार 29 मई की शाम मनसा में बदमाशों ने हत्या कर कर दी थी। मूसेवाला अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया था। इस घटना से ठीक एक दिन पहले पंजाब सरकार ने सिद्धू की सिक्योरिटी घटाई थी। सिंगर के शरीर में 19 गोलियां पाई गई थीं।

मनसा से कांग्रेस टिकट पर लड़ा था चुनाव
मूसेवाला की शादी इस साल के शुरू में ही हो जानी थी। तभी सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया। मूसेवाला कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने मनसा से विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि मूसेवाला चुनाव हार गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button