उत्तराखण्डक्राइम

उत्तराखंड में 14 करोड़ की डकैती में 10 बदमाश गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में करोड़ों की डकैती मामले में पुलिस ने दो लाख इनामी बदमाश को ट्रांजिट रिमांड पर दून लाया है। यहां एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि डकैती के लिए सुबोध गैंग के बदमाशों ने 28 दिन तक सेलाकुई में कमरा लेकर रैकी की थी। डकैती के बाद बदमाश करोड़ों का माल सहसपुर से पौंटा साहिब तक ई रिक्शा से ले गए। जहां से बदमाशों ने पूरा माल अविनाश और राहुल को सौंप कर अलग अलग दिशा में चले गए। अब पुलिस के लिए राहुल और अविनाश की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण है। क्योंकि अभी तक पुलिस ने 10 बदमाश गिरफ्तार तो किए, लेकिन बरामदगी किसी से नहीं हो पाई। ऐसे में अब फरार चल रहे बदमाशों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहेगी।

एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में दी महत्वपूर्ण जानकारी

देहरादून। रिलायंस शोरूम लूट प्रकरण में दून पुलिस को आज एक बडी कामयाबी मिली है।डकैती की घटना मे शामिल 02 लाख के ईनामी मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार को पुलिस ट्रांजिट रिमाण्ड पर दून लाई है। अभियुक्त का हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती के गम्भीर अपराधों में शामिल होने का है इतिहास।अभियुक्त बिहार जेल से संचालित डकैती गिरोह का है मुख्य सदस्य। सांगली महाराष्ट्र के रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 14 करोड की डकैती प्रकरण में चल रहा है वांछित। प्रकरण में अब तक की 10 वीं गिरफ्तारी।

ये थी डकैती की पूरी कहानी

दिनांक: 09-11-23 को रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा 02 लाख के ईनामी मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार को वैशाली बिहार से गिरफ्तार कर आज देहरादून पुलिस द्वारा ट्रांजिट रिमाण्ड पर देहरादून लाया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त प्रिंस कुमार द्वारा बताया गया कि बिहार जेल मे बंद अभियुक्त शशंाक व सुबोध के कहने पर उसने अपने अन्य साथियों अभिषेक, विक्रम, राहुल व अविनाश के साथ दिनांक: 09-11-23 को रिलायंस शो रूम में डकैती की घटना को अजांम दिया। घटना करने हेतु दिनांक: 31-10-23 को अभियुक्त प्रिंस अपनी गैंग के अन्य साथियों अभिषेक, विक्रम, राहुल व अविनाश के साथ बिहार से सहारनपुर आये। सहारनपुर में अभियुक्त प्रिंस व अभिषेक उतर गये व अन्य अभियुक्त अम्बाला चले गये थे।

9 नवम्बर की सुबह डकैती को दिया अंजाम

जिसके उपरान्त अभियुक्त अभिषेक के साथ आकर अनिल गेस्ट हाउस में रूका व अपने गैंग के अन्य साथियों से प्राप्त मोटर साइकिल व आर्टिगा कार के साथ दिनांक: 09-11-23 की सुबह रिलायंस शोरूम में घटना करने के पश्चात घटना में लूटी गई ज्वैलरी से भरे बैग को राहुल व अविनाश की मोटर साइकिल मंे रखवाकर पूर्व में रैकी कर निर्धारित किये गये रूट के रास्ते सहसपुर क्षेत्र में पहुंचे।

ई-रिक्शा से पौंटा साहिब तक ले गए माल

पुलिस की सघन चैकिंग की जानकारी प्राप्त होने पर घटना में शामिल कार व दोनो मोटर साइकिलों को वहीं जगंल में छोडकर प्रिंस ई-रिक्शा की सहायता से पोंटा साहिब की तरफ चला गया गया। पोंटा साहिब से राहुल व अविनाश ज्वैलरी लेकर चले गये विक्रम और अभिषेक अलग-अलग माध्यमों से बिहार पहुंच गये। इस घटना की रैकी पूर्व में पांचो द्वारा की गई थी तथा इस दौरान हम लगभग 28 दिनों तक सेलाकुई में किराये पर रहे थे। घटना को अजांम देने की पूरी योजना चरणबद्ध तरीके से शंशाक व सुबोध द्वारा व्हट्सअप व अन्य माध्यमों से हमें दी जा रही थी। माह जून में महाराष्ट्र सांगली में रिलायंस शोरूम में प्रिंस ने छोटू उर्फ प्रताप राणा व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1-विशाल कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी पानापुर दिलावरपुर थाना विदुपुर वैशाली
2-अमृत कुमार पुत्र सुरेश सिंह निवासी इनायतपुर परबोधि थाना सराय वैशाली बिहार
3-(मुख्य अभियुक्त) अखिलेश कुमार उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी पुत्र स्व वैदनाथ सिंह नि- ग्राम बसंतपुर पोस्ट – मथुरापुर, जिला थाना बाजपटही, जिला सीतामढी, बिहार, उम्र -21 वर्ष
4- कुन्दन कुमार पुत्र कामेश्वर प्रसाद निवासी – विसम्भरापुर पोस्ट – मधुबनी, थाना साहेबगज, जिला मुज्जफरपुर, बिहार, उम- 27 वर्ष
5- मोहम्मद आदिल खान पुत्र स्व0 मतलूब असगर निo – मौहल्ला मिल्लट नगर स्टार computer Intitute के सामने फुलवारी शरीफ थाना फुलवारी शरीफ, पटना, बिहार उम्र -29 वर्ष
6- आशीष कुमार पुत्र सुनील सिंह निo बल्थी नरसिंह, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र 23 वर्ष
7-अकबर पुत्र जाहिद निवासी फैयाज नगर थाना सैद नागली, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष
8-(मुख्य अभियुक्त) विक्रम कुमार कुशवाहा पुत्र राम प्रवेश सिंह निवासी: ग्राम पानापुर दिलावरपुर थाना बिदुपुर, वैशाली बिहार, उम्र 34 वर्ष
09- चंदन कुमार उर्फ सुजीत पुत्र राम प्रसाद पासवान निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना अहियापुर, जिला मुजफ्फरपुर बिहार, उम्र 19 वर्ष

10. प्रिंस कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी: ग्रा0 पानापुर दिलावर पुर थाना बिदुपुर वैशाली बिहार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button