मनोरंजनराष्ट्रीय

ऋषि कपूर के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई। मुंबई की खार पुलिस ने अभिनेता ऋषि कपूर के खिलाफ अनुमति से अधिक पेड़ काटे जाने की बृहनमुंबई महानगर पालिका की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर के साथ उनके द्वारा अपॉइंट किए गए कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ भी महाराष्ट्र प्रोटेक्शन एंड प्रिजरवेशन अॉफ ट्री एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ऋषि कपूर ने अपने आपको निर्दोष बताते हुए इसे पड़ोसियों की जलन और प्रताड़ना स्वरुप की गई कार्यवाही बताया है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी बीएमसी ने ऋषि कपूर को कारण बताओ नोटिस दिया था और उनका कहना था कि वो इस मामले में ऋषि कपूर की तरफ से दी गई सफाई से संतुष्ट नहीं हैं।

ऋषि कपूर पर आरोप लगाया गया था कि, एक बड़ा वृक्ष की शाखाओं को सिर्फ काटने के लिए कहा गया था लेकिन उनके द्वारा एेसा न करते हुए ज्यादा कटाई कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button