राजनीतिराष्ट्रीय

उन्नाव रेप केस को लेकर प्रियंका का योगी पर निशाना

सभी पांच चुनावी राज्यों में राजनीतिक दल प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा चुनावी हलचल देखने को मिल रही है। यहां एक चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान होगा। इसको लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आज इस चरण के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। वहीं उन्नाव में कथित रेप के बाद हत्या को लेकर प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर निशाना

उन्नाव में जो घटा वो उत्तरप्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही, अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी।  भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से दौड़ाता रहा? किसने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी। योगी आदित्यनाथ जी आप अपने भाषणों में कानून व्यवस्था की बात करना छोड़ दीजिए। आपके प्रशासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती। महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैंः प्रियंका गांधी

अब्‍दुल कलाम के छलके आंसू

नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को चुनावी सियासत के कई रंग देखने को मिले। शोहरतगढ़ सीट से अपना दल (एस) से विधायकी जीतने वाले अमर सिंह चौधरी सपा में भी ज्यादा दिन नहीं ठहर पाए। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में शामिल होने वाले अमर को पहले पार्टी ने बांसी से टिकट दिया। पार्टी नेताओं के विरोध और समीकरणों के चलते सपा ने प्रत्याशी बदल दिया। घर के रहे न घाट के वाली स्थिति में पहुंचने से पहले विधायक ने सपा को भी छोड़ कर आजाद समाज पार्टी में ठौर तलाश ली और नामांकन भी दाखिल कर दिया है। उधर, देवरिया के रुद्रपुर में निर्दल नामांकन करने पहुंचे प्रदीप यादव सपा का टिकट कटने से फफक पड़े। बोले-इसी तरह पार्टी ने पिछली बार भी उनका टिकट काटा था। टिकट कटने की पीड़ा संतकबीरनगर के अब्दुल कलाम की भी छलक पड़ी। उन्होंने कहा कि न तो वह बिकाऊ हैं न ही उनकी कौम। इसी तरह का दर्द महराजगंज की फरेंदा सीट से घोषित प्रत्याशी बदलने जाने का दर्द परशुराम निषाद को भी है। अब वहां पूर्व मंत्री शंखलाल माझी पर सपा की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button