उत्तराखण्डक्राइम

 रुड़की के रोमियो लेन बार रेस्टोरेंट समेत कईयों के यहां पुलिस के छापे 

जन केसरी, रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देर रात तक खुले रहने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस टीम ने रात 10 बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर चलाने वाले प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की, जिससे रेस्टोरेंट संचालकों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बेलड़ा स्थित रोमियो लेन बार रेस्टोरेंट, माजरा का एरोमेटिक रेस्टोरेंट, एसडीएम चौक के पास स्थित सेन्टरोज रेस्टोरेंट और आईआईआईटी रोड के पास कैफिन कॉफी डे में नियमों के विपरीत देर रात तक संचालन और डीजे/लाउडस्पीकर बजाए जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने मौके से एम्पलीफायर, लैपटॉप और टैबलेट जैसे उपकरण कब्जे में लेकर संबंधित संचालकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button