उत्तराखण्डक्राइम
हमलावरों ने फावड़े से एक युवक पर ऐसा किया हमला की वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे हो जाएंगे खड़े, देखें वीडियो
रुड़की, जन केसरी। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा शेख गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ हमलावरों ने शनिवार को एक युवक पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में जावेद पुत्र इरफ़ान गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान हालत में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्चों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



