देश-विदेशमनोरंजन

मिस वर्ल्ड बनी मानुषी, कहा मां को मिलना चाहिए सबसे ज्यादा सेलरी

बीजिंग/ नई दिल्ली (एजेंसी) जन केसरी

17 साल बाद भारतीय सुंदरता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर अपना परचम लहराया है। चीन के सान्या शहर में शनिवार रात मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को इस साल की मिस व‌र्ल्ड घोषित किया गया। स्पर्धा में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था।

मिस व‌र्ल्ड प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में जब जजों ने मानुषी से पूछा- किस पेशे को सबसे ज्यादा सैलरी मिलना चाहिए अौर क्यों?  इस पर मानुषी ने कहा- चूंकि मैं अपनी मां के अत्यधिक करीब हूं। इसलिए सोचती हूं कि मां सबसे अधिक सम्मान की हकदार हैं। जहां तक सैलरी की बात है तो इसका मतलब धन से नहीं, बल्कि मान और सम्मान से है। सभी मांएं अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ कुर्बान करती हैं। इसलिए मेरा मानना है कि मां ही वह पेशा है, जिसे सर्वोच्च सम्मान और वेतन मिलना चाहिए। मानुषी के इस जवाब ने उन्हें खिताब दिला दिया। मानुषी ने मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी जीता।

मानुषी 67वीं मिस व‌र्ल्ड

इससे पहले आखिरी बार 2000 में प्रियंका चोपड़ा को मिस व‌र्ल्ड चुना गया था। संयोग से वे भी हरियाणा के अंबाला की हैं। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको एंड्रिया मेझा और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड स्टिफेनी हिल रहीं। मानुषी 67वीं मिस व‌र्ल्ड हैं। मानुषी वर्ष 2017 मिस इंडिया और मिस हरियाणा रह चुकी हैं।

यह खिताब पाने वाली छठी भारतीय 
2000- प्रियंका चोपड़ा
1999 – युक्ता मुखी
1997 – डायना हेडन
1994 – ऐश्वर्या राय
1966 -रीता फारिया
भारत दो मिस यूनिवर्स खिताब भी जीत चुका है
2000- लारा दत्ता
1994- सुष्मिता सेन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button