उत्तराखण्डदेहरादून

दून के शहीद अनंत कुकरेती की मात्र 100 दिन पहले हुई थी शादी

देहरादून। जन केसरी
त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए भारतीय नौ सेना के तीन अधिकारियों और एक नाविक का शव बरामद कर लिया गया है। चारों शवों की पहचान हो गई है। इनमें से लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती देहरादून के रहने वाले थे। इनका परिवार छह नंबर पुलिया स्थित गंगोत्री एन्कलेव में रहता है। मिली जानकारी के अनुसार 30 जून को ही अनंत कुकरेती की शादी हुई थी। पत्नी मुंबई में एक बैंक में नौकरी करती है। इस घटना के बाद में परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
शहीद अनंत कुकरेती के भाई राजेंद्र कुकरेती (चाचा का बेटा) ने बताया कि अनंत कुकरेती के पिता बीपी कुकरेती वन विभाग से रिटायर्ड हैं। बीपी कुकरेती का बड़ा भाई भी एयरफोर्स में है। उन्होंने बताया कि वे लोग मूल रूप से गांव जौरासी यमकेश्वर ब्लॉक पौड़ी के रहने वाले हैं। अनंत कुकरेती तीन माह पहले 30 जून 2021 को आखिरी बाद अपनी शादी में घर आये हुए थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को शहीद अनंत कुकरेती का पार्थिक शरीर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम दर्शन के लिए दून स्थित उनके घर लाया जाएगा। दुखद इस सूचना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी भी मुंबई से रविवार शाम दून पहुंच गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button