लो जी अब गढ़ी में वाइन शॉप की खुल गई दुकान, विरोध भी शुरू
देहरादून। कैंट बोर्ड क्षेत्र गढ़ी में वाइन शॉप की दुकान खुल गई है। हालांकि अभी इसका शुभारंभ नहीं हुआ है। दुकान के बाहर बोर्ड लगाने का काम चल रहा है। वाइन शॉप की दुकान खोलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी शुरू कर दी है। विस्तुत रिपोर्ट मंगलवार सुबह प्रकाशित की जाएगी।
सोमवार दोपहर बाद सूचना मिली की गढ़ी कैंट के माया प्लाजा में वाइन शॉप एवं ग्रॉसरी की एक दुकान खुल रही है। जिसके बाद बोर्ड लगाने का काम चल रही है। ये सूचना क्षेत्रवासियों में तेजी से वायरल होने लगी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी भी सूरत में वाइन शॉप नहीं खोलने दी जाएगी। अगर कैंट बोर्ड ने इसकी अनुमति दी होगी तो उसके खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। कैंट बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार नियमानुसार कैंट क्षेत्र में इसकी दुकान खोली जा सकती है। हालांकि इसके लिए बोर्ड से अनुमति अनिवार्य है। कैंट से अनुमति मिली है या नहीं इसके बारे में भी जल्द बताया जाएगा। लोगों ने कहा कि अगर कैंट बोर्ड ने इसकी अनमुति दी है तो इसमें बड़ा खेल हुआ होगा। जिसका पर्दाफास किया जाएगा।