शिक्षा

केवि अपर कैंप स्कूल में खुलेगा इनडोर शूटिंग रेंज

उत्तराखंड के कुल 47 केवि स्कूलों में से ये पहला स्कूल होगा जहां शूटिंग रेंज होगी

देहरादून। निशानेबाजी में भी प्रदेश के कई युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। इन युवाओं को देखते हुए अब स्कूलों में शूटिंग का प्रशिक्षण देने का क्रेज बढ़ा है। आने वाले समय में देहरादून के केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप में भी बच्चे शूटिंग का प्रशिक्षण लेंगे। केवि संगठन उपायुक्त देहरादून संभाग मीनाक्षी जैन ने इस स्कूल में शूटिंग रेंज खोलने की घोषणा की है। इनडोर शूटिंग रेंज के लिए स्कूल द्वारा जगह भी चिन्हित कर लिए गए हैं। बच्चों ने प्लास्टिक वेस्ट से सजावटी समान भी बनाये थे। जिसकी प्रदर्शनी लगाई गई थी।


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डिप्टी जीओसी अनिर्बन दत्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी की है। इसलिए इसके महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करें। विशिष्ठ अतिथि केवि संगठन उपायुक्त देहरादून संभाग मीनाक्षी जैन ने कहा कि ये गंभीर विषय है। इस विषय पर सभी को चिंतन करने की आवश्यकता है। जब पेड़ पौधे ही नहीं रहेंगे तो मनुष्य जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने इस स्कूल में शूटिंग रेंज खोलने की घोषणा भी की। स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पाठक (एके पाठक) ने कहा कि जिस प्रकार से पर्यावरण तेजी से प्रदूषित हो रहा है। ठीक इसी प्रकार अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की जरूरत है। वरना आने वाले समय में लोग ऑक्सीजन मास्क लगाकर चलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 47 केवि स्कूल है। ये पहला स्कूल होगा जहां इनडोर शूटिंग रेंज खोले जा रहे हैं। वरिष्ठ शिक्षक एसके त्रिपाठी ने  कहा कि बिहार में पुराने वृक्षों के संरक्षण व संवर्धन के लिए पूर्वी चंपारण में नायाब अभियान चल रहा है। प्रशासन व स्थानीय लोगों ने गार्जियंस ऑफ़ चंपारण नाम के इस अभियान से पुराने वृक्षों के देखभाल की पहल शुरू की है। इसमें जिला प्रशासन का ग्रामीण साथ दे रहे हैं। आगे आकर ग्रामीण पेड़ों को अपना अभिभावक बना रहे हैं। जन्मदिन, शादी की सालगिरह, शादी या अन्य प्रमुख दिवस पर पेड़ के संरक्षण व सुरक्षा की शपथ ले रहे हैं। संरक्षक मंडल बनाकर, श्रमदान कर पेड़ों को सूखने से बचाने का प्रयास भी कर रहे हैं। उन्होंने इस पहल की सराहना की और कहा कि देहरादून में भी इस पहल को शुरू करनी चाहिए। मंच का बेहतर संचालन महेश चंद्र जोशी ने  किया और छात्रों एवं अभिभावकों को जागरूक किया। इस दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि और छात्रों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर संजय पंत, पंकज शर्मा, विवेक कक्कड़, मीना गुप्ता, सूची मित्तल, रमेश चंद्र आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button