उत्तराखण्ड

घर से मन बनाकर निकले हैं दर्शन करने के बाद ही लौटेंगे: श्रद्धालु

नारसन। चार धाम यात्रा में भारी भीड़ जूटने और तमाम तरह की परेशानियां होने बावजूद भी श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए लगातार आ रहे हैं। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक 400 से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड में प्रवेश के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं का कहना है कि घर से मन बना कर निकले हैं दर्शन करने के बाद ही लौटेंगे।
उत्तराखंड के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले नारसन बॉर्डर पर चार धाम यात्रा में भीड़ का दबाव कम करने के लिए वाहनों की दिन रात चेकिंग की जा रही है। 1 घंटे में करीब 100 वाहनों को चेक किया जा रहा है। जिन लोगों के पास चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण है ऐसे लोगों को यात्रा में जाने दिया जा रहा है। बग़ैर रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं को यहां से वापस कर दिया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर एक बजे तक देश भर से 400 की संख्या में श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन लेकर यहां पहुंचे। यहां उन्हें बताया गया कि आगे बहुत भीड़ है। कुछ दिन रुकने के बाद ही यात्रा पर जाएं। हरियाणा से आए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह घर से बाबा केदार के दर्शन करने के लिए निकले हैं। दर्शन करने के बाद ही लौटेंगे। उनके साथ में आए रविंद्र सिंह को बताया गया कि ज्यादा भीड़ होने से आगे तमाम तरह की परेशानियां उत्पन्न हो रही है। तो उनका कहना था कि परेशानियां तो आती है। लेकिन वह सच्चे मन से जा रहे हैं सब परेशानियां दूर हो जाएंगी। कोलकाता से आए सौरभ कुमार ने बताया कि लंबे समय से यात्रा के लिए कार्यक्रम बना रहे थे। लेकिन बन नहीं पा रहा था। इस बार बुलावा आया है और इतनी दूर से आए हैं। तो वह जाकर ही रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button