उत्तराखण्ड

रुड़की में पहली बार 10 से पंचकुंडीय होमात्मक महारुद्र यज्ञ

दस से 17 मार्च तक महारुद्र यज्ञ का किया जाएगा आयोजन

रुड़की। रुड़की में प्रथम बार 10-17 मार्च तक पंचकुंडीय होमात्मक महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही शिव चरित्र कथा का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ होगा।
रुड़की के नंद विहार कॉलोनी स्थित जीवनदीप आश्रम में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद ने बताया कि रुड़की में प्रथम बार होमात्मक महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ से जहां आत्मा की शुद्धि होती है तो वहीं वातावरण भी शुद्ध होता है। यज्ञ का उद्देश्य विश्व का मंगल करना है और सनातन परमपराओं को आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि यज्ञ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम में आने के लिए सहमति दी है। वे किसी एक दिन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही कई प्रमुख संत भी इस समारोह में शामिल होंगे। आयोजक समिति के अध्यक्ष अरविंद कश्यप, महासचिव सौरभ सिंघल, कोषाध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह ने बताया कि यज्ञ की शुरुआत शोभायात्रा के साथ होगी। दस मार्च को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें ड्रेस कोड के साथ 500 महिलाएं कलश के साथ शामिल होंगी। शोभायात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा और शहर के विभिन्न स्थानों पर होते हुए शोभायात्रा जीवनदीप आश्रम में पहुंचेगी। उन्होंने ने बताया इस यज्ञ के लिए राजस्थान के कारीगरों द्वारा हवन कुंड का निर्माण किया जा रहा है। एक बार में बीस लोग हवन करेंगे। इसके साथ ही यज्ञशाला की परिक्रमा एक साथ सैकड़ों लोग करेंगे। उन्होंने बताया कि यज्ञ के सातों दिन शिव चरित्र कथा का आयोजन भी होगा। कोषाध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह ने बताया कि नगर के हजारों लोग इस आयोजन में भागीदार बन धर्म लाभ कमाएंगे। यज्ञ के अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में संजीव ग्रोवर, मनोज गोयल, प्रदीप बधावन, पंकज नंदा, मोहित शास्त्री,पूजा नंदा, पंकज सिंघल, मंगू कश्यप, सूरज नेगी, प्रवीन सब्बरवाल आदि मौजूद रहे।
फोटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button