उत्तराखण्ड

बार चुनाव: नए प्रत्याशियों ने बढ़ाई अध्यक्ष पद की चुनौती

बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला
देहरादून। जन केसरी
दून बार एसोसिएशन चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, अध्यक्ष पद पर मुकाबला रोचक होते जा रहा है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में है। खास बात यह है कि चिर-परिचित प्रतिद्वंदी मौजूदा अध्यक्ष राजेश शर्मा बंटू और पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल के सामने दो नए प्रत्याशी बड़ी चुनौती बने हुए हैं। इनमें से नए प्रत्याशी अरूण सक्सेना ने चुनाव को रोचक बना दिया है।
दून बार एसोसिएशन का चुनाव 27 फरवरी को हैं। इसी दिन शाम को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। शुक्रवार को पुराने जेल परिसर में हुए कार्यक्रम के बाद एसोसिएशन की राजनीति भी गरमा गई है। प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के बीच व्यक्तिगत संपर्क शुरू कर दिया है।
अध्यक्ष पद पर पिछले कई सालों से आमतौर पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर रहती थी, लेकिन इस बार चार प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक बनता जा रहा है। बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा (बंटू) तीसरी बार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। जबकि चार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके मनमोहन कंडवाल पांचबी बार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है। वहीं 30 वर्षों से अधिवक्ता के पद पर कार्य कर रहे अरूण सक्सेना पहली बार अध्यक्ष पद पर किस्मत अजमा रहे हैं। इनके आ जाने से इस पद पर रोचक मुकाबला हो गया है। महिला अधिवक्ता प्रमिला राठौर भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं। इसी तरह सचिव पद पर भी वर्तमान सचिव अनिल पंडित, प्रकाश टी पाल, अजय बिष्ट व अनिल शर्मा मैदान में है। ये सभी प्रत्याशी सोशल मीडिया की मदद से खूब प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सचिव पद पर यही स्थिति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button