उत्तराखण्ड

सोमवार को बार एसोसिएशन का चुनाव , 46 प्रत्याशी मैदान में

देहरादून। जन केसरी
सोमवार को दून बार एसोसिएशन का चुनाव है। चुनाव संपन्न के बाद इसी दिन दोपहर बाद पांच बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे। बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार 11 पदों के लिए 46 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदाता वोट डाल सकते हैं।
बार चुनाव अधिकारी एलबी गुरुंग, दीपक अहलूवालिया व चितरंजन त्रिवेदी, एसएस मेहरा एवं भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बार भवन में 15 से ज्यादा बूथ बनाये गये हैं। दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। बार काउंसिल ने 2947 मतदाताओं की लिस्ट सत्यापन के बाद जारी की है। उन्होंने बताया कि चुनाव साढ़े नौ बजे से चार बजे तक होंगे। पांच बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसी दिन परिणाम भी घोषित किए जायेंगे।
ये प्रत्याशी मैदान में
अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष रजिया बेग, पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा उर्फ बंटू एवं सचिव पद पर अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा, अनिल पंडित, भानू प्रताप सिसौदिया, प्रकाश टी पाल एवं अजय बिष्ट मैदान में है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता आलोक घिल्डियाल, काली प्रसाद भट्ट, मोहम्मद आसिफ खान, पारितोष बडोनी, शैलेंद्र कुमार, शंभू प्रसाद ममगाईं और विनोद कुमार और संयुक्त सचिव पद पर अमित डंगवाल, अमित वर्मा, जितेंद्र सिंह भंडारी, कपिल अरोड़ा, प्रीतम सिंह असवाल, राजेंद्र कुमार, सीताराम नौटियाल, उत्तम सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि ऑडिटर पद पर अल्पना जदली, जगदीश प्रसाद सेमवाल, नीतिन सचदेवा, सीमा चढ्ढा तथा लाइब्रेरियन पद के लिए किशन कुमार, ललित भंडारी एवं आरएस भारती मैदान में है।
ये प्रत्याशी भी लड़ रहे हैं चुनाव
10 एक्जक्यूटिव मेंबर पद पर प्रत्याशी पंकज भंडारी, प्रमोद कुमार भट्ट, सुमन लता सरिन, यादूवीर सिंह नेगी, 7 एक्जक्यूटिव मेंबर पद के लिए अमित कुमार, ए राजवंशी, राम सुरत ठाकुर, 5 एक्जक्यूटिव मेंबर पद पर अनिल कुमार, अनुज शर्मा, दीपक कुमार त्यागी, प्रमिला रावत चुनावी मैदान में है। इसके अलावा 3 एक्जक्यूटिव मेंबर पद के लिए अरुण खन्ना, जय प्रकाश सिंह, संदीप कुमार और 3 एक्जक्यूटिव महिला मेंबर पद पर अनुपमा ठाकुर एवं प्रियंका रानी चुनावी मैदान में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button