दून कि महिलाएं सिटी बस में बजाएंगी अब सिटी, वजह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

देहरादून। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने एक नई पहल शुरूआत की है। जिसका नाम आवाज रखा गया है। इस पहल के तहत शहर के 60 सिटी बसों के सीटों के पीछे सिटी लगाए गए हैं। बसों में छेड़छाड़ की घटना के बाद महिलाएं तुरंत सिटी बजा सकती है। ऐसा करने से आरोपी को मौके पर ही पकड़ा जा सकता है।
सोमवार को परेड ग्राउंड में एडीजी अशोक कुमार ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा ये कदम उठाया जा रहा है। बस में किसी महिला के साथ कोई छेड़खानी करता है तो अब महिलाएं बिना कुछ बोले सिर्फ सिटी बजा सकती हैं। सिटी बजते ही आसपास के लोग व चालक-परिचालक उसकी मदद के लिए उसके पास पहुंच जाएंगे। इस अवसर पर यातायात निदेशक केवल खुराना, डीआईजी पुष्पक ज्योति, एसएसपी निवेदिता कुकरेती आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
सभी बसों में पुलिस का नंबर
सभी सिटी बसों में पुलिस स्टीकर लगा रही है। जिसपर कुछ महत्वपूर्ण नंबर लिखे हुए हैं। घटना के दौरान इन नंबरों पर कोई भी व्यक्ति फोन कर सकता है। 100, 1090, 9411112972, 108,9411112725,9411112775,9411112478, 9411112131 पर फोन कर सकते हैं।