उत्तराखण्डदेहरादून

कैंट बोर्ड : सेना कि आपत्ति, तो प्रेमनगर छेत्र नहीं जाएगा नगर निगम में

देहरादून। कैंट बोर्ड देहरादून खत्म हो रहा हैं कि सूचना से सबसे ज्यादा कोई खुश था तो वे प्रेमनगर छेत्रवासी हैं। हालांकि सेना ने इस छेत्र को निगम में शामिल करने कि योजना पर आपत्ति लगा दी हैं। सेना का कहना हैं कि प्रेमनगर छेत्र में भारतीय सैन्य संस्थान हैं। इसके आसपास सुरक्षा कि दृष्टि से सेना द्वारा कई जगहों पर प्रतिबंधित लगाया गया हैं। अगर इस इलाके को निगम में शामिल किया गया तो सुरक्षा के साथ लापरवाही हो सकती हैं। सेना ने पुनर्विचार के लिए कैंट बोर्ड के माध्यम से मंत्रालय को पत्र लिखा हैं। जिसके बाद कैंट बोर्ड दोबारा से प्रेमनगर छेत्र का रिकॉर्ड हटाते हुए अलग से एक प्रपोजल तैयार कर मंत्रालय को भेज रहा हैं।
कैंट बोर्ड देहरादून के एक अधिकारी ने बताया कि सेना द्वारा प्रेमनगर छेत्र को लेकर आपत्ति दर्ज कि गई हैं। जिसके बाद फिर से इस क्षेत्र को अलग करते हुए एक प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा जा रहा है। इसके अलावा सेना ने महिंद्रा ग्राउंड स्थित एक पार्क तथा सड़क को भी निगम में शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज की है। अगर इस आपत्ति को मंत्रालय गंभीरता से लेते हुए प्रेमनगर क्षेत्र को निगम में शामिल करने के प्रस्ताव से अलग करता है तो एक तरह से यहां के क्षेत्रवासियों को तगड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि सेना फिर अपने हिसाब से इस क्षेत्र की निगरानी रखेगी। फिर अवैध निर्माण, प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण, बिना नक्शा पास कराए निर्माण आदि पर सख्ती से रोक लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button