बड़ी खबर: कैंट बोर्ड चुनाव की बढ़ सकती है तारीख

देहरादून। रक्षा मंत्रालय से बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैंट बोर्ड के चुनाव की तारीख बढ़ सकती है। हालाँकि अभीतक इस सम्बन्ध में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने बताया की चुनाव की तारीख बढ़ाने की सूचना मिली है। ऑर्डर का इंतज़ार है। सभी छावनियों में 30 अप्रैल को चुनाव होना था। वही, चुनाव रद्द की सूचना के बाद दावेदारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बुधवार देर शाम से चुनाव रद्द की सूचना लोगों में तेजी से वायरल होने लगी थी। हालाँकि अभीतक चुनाव रद्द या तारीख बढ़ाने से सम्बंधित किसी भी तरह का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। कैंट अधिकारी ने बताया की मंत्रालय द्वारा चुनाव की तैयारी के लिए बहुत कम समय दिया गया था। इस लिए कई प्रकार की दिक्कते हो रही थी। मतदाता सूची में गड़बड़ी से सम्बन्धित शिकायते भी मिल रही थी। इसलिए चुनाव की तारीख बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। अगर तारीख बढ़ी तो मई या जून में चुनाव हो सकते है।