उत्तराखण्डशिक्षा

आरोग्यम कॉलेज का वार्षिक उत्सव “आगाश–2026” उत्साह के साथ आगाज, कॉलेज के बच्चों ने जीत लिया दिल

आरोग्यम कॉलेज का वार्षिक उत्सव “आगाश–2026” उत्साह के साथ आगाज, कॉलेज के बच्चों ने जीत लिया दिल

 रुड़की, जन केसरी। आरोग्यम कॉलेज (नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं एलाइड साइंसेज) का वार्षिक उत्सव “आगाश–2026” शुक्रवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आगाज हुआ। सायं 6:30 बजे आरोग्यम कैंपस में आयोजित इस समारोह में फ्रेशर्स व फेयरवेल पार्टी के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

oplus_34

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्थान के पदाधिकारियों व अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। इस अवसर पर हॉस्पिटल के चेयरमैन संदीप कुमार केड़िया ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ट्रस्टी संजय शिकारिया ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए इसे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच बताया। महाप्रबंधक मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव ने अनुशासन और सामूहिक प्रयास को आयोजन की सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का समापन शनिवार को होगा। समापन के अवसर पर कई बड़े कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल ने कहा कि नर्सिंग शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा भावना, संवेदनशीलता और टीमवर्क का प्रशिक्षण भी देती है।

oplus_2

वहीं पैरामेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक आयोजनों को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य, संगीत, नाटक व अन्य कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल रहा। समारोह ने विद्यार्थियों के बीच सौहार्द और एकता को और अधिक मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button