उत्तराखण्डराष्ट्रीय

सेना के जवान बने देवदूत, उत्तराखंड में रेस्क्यू कर इतने लोगों को बचाया

देहरादून। जन केसरी
उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण मची तबाही के बीच सेना के जवान देवदूत बनकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मंगलवार को सेना के जवानों ने टनकपुर तथा नैनीताल से 313 लोगों का रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसमें महिलाओं के अलावा छोटे छोटे बच्चे भी शामिल है।


देहरादून आर्मी क्षेत्र स्थित उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से ये जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 18 अक्टूबर से भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण काली नदी टकनपुर में जल स्तर में वृद्धि हुई है। मंगलवार को इस नदी में बाढ़ आ गई। भारतीय सेना ने पंचशूल ब्रिगेड की जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री से दो बाढ़ राहत कॉलम जुटाए। इसके बाद टनकपुर के शारदा घाट गांव और अंबेडकर नगर गांव में राहत बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान 283 ग्रामीणों को बचाया गया। जिसमें 89 पुरुष, 139 महिलाएं और 55 बच्चे शामिल थे। इसके अलावा सेना के जवानों ने तल्लीताल नैनीताल में भी रेस्क्यू अभियान चलाया। यहां छह घंटों में 30 लोगों को बचाया गया। जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button