उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अक्षय प्रताप सिंह ने भेंट की ‘राजयोग’ पुस्तक 

रुड़की, जन केसरी । शनिवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करने से पूर्व, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने गृहमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें स्वामी विवेकानंद द्वारा रचित सुप्रसिद्ध पुस्तक ‘राजयोग’ भेंट स्वरूप प्रदान की।

भेंट के दौरान अक्षय प्रताप सिंह और अमित शाह के बीच कुछ देर सार्थक चर्चा भी हुई। स्वामी विवेकानंद के विचारों और योग दर्शन पर आधारित इस पुस्तक को भेंट करते हुए अक्षय प्रताप ने गृहमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जिला महामंत्री सागर गोयल भी मौजूद रहे। पुस्तक भेंट करने के पश्चात गृहमंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button