सचिन के पसंदीदा आशियाना टूटने के बाद अब होली माउंट की बारी, आज टूटेगा यह आशियाना
मसूरी। जन केसरी
कैंट बोर्ड लंढौर की टीम ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पंसदीदा आशियाना तोड़ने के बाद एक और आशियाना को तोड़ने जा रही है। कैंट बोर्ड शुक्रवार के दिन लंढौर क्षेत्र स्थित होली माउंट आशियाना को तोड़ेगी। इस आशियाना को बनाने में भी करोड़ों रूपये लगे हैं।
राजवीर हांडा एक बड़े बिजनसमेन का नाम है। इन्होंने 1995 के करीब में किसी से लंढौर क्षेत्र में एक प्रापर्टी खरीदी थी। आरोप है कि इसके बाद इन्होंने कैंट बोर्ड की अनुमति के बिना ही आलिशाना होली माउंट के नाम से कोठी तैयार कर दी। इस कोठी को हांडा ने हाल ही में दिल्ली के एक निजी बैंक के चेयरमैन से बेच दी। चेयरमैन को बाद में पता चला कि यह कोठी विवादित है। अभीतक दाखिल खारिज भी नहीं हुआ है। इस मामले में हाईकोर्ट ने कैंट बोर्ड के पक्ष में फैसला सुनाया है। सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार करीब 11 बजे से इस कोठी को तोड़ने का अभियाना शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से पुलिस फोर्स की मांग की है।