उत्तराखण्डराजनीति

धामी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी, जनता बेहाल: राजेंद्र चौधरी

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की, पदाधिकारियों को सौंपे फॉर्म

 

रुड़की, जन केसरी । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखंड की धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान दूसरे चरण में पहुंच गया है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अभियान को गति देने के लिए पदाधिकारियों को हस्ताक्षर फॉर्म वितरित किए गए। अभियान के तहत मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्य तथा धन सिंह रावत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जनता से हस्ताक्षर कराने की अपील की गई।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान धामी सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कई मंत्री बिना धन लिए आम लोगों के काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जनता से हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और आगामी चुनाव में सरकार को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया। हस्ताक्षर अभियान के संयोजक डॉ. हरविंदर सिंह और महामंत्री संगठन मुन्फेत अली ने पदाधिकारियों को फॉर्म सौंपे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर उनके हस्ताक्षर कराने की अपील की।

इस दौरान सलीम खान, प्रधान जसवीर सिंह, अनिल पुंडीर, प्रमुख गर्ग, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, नीरज सैनी, मदनपाल भड़ाना, संजय गुड्डू, मुस्तकीम अहमद, विशाल सहगल, गौरव अग्रवाल, मिलन चौधरी, अक्षय गौतम, डॉ. परवेज, अब्दुल कादिर, विकास चौधरी, प्रसून, परविंदर और जितेंद्र सैनी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button