उत्तराखण्डस्वास्थ्य

रुड़की में खाद सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

 रुड़की, जन केसरी । खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को रुड़की शहर के विभिन्न रिटेल स्टोर्स का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पाण्डेय और दिलीप जैन की संयुक्त टीम ने दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न खाद्य उत्पादों के कुल पांच नमूने लिए। इनमें मिठाई, चॉकलेट बिस्कुट, एक अन्य खाद्य उत्पाद तथा खाद्य तेल आदि के नमूने शामिल बताए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबल और नियमानुसार बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभाग की टीम ने कुछ उत्पादों के लेबल और प्रोडक्ट इंडोर्समेंट को लेकर भी जांच की। संबंधित रिटेल स्टोर को नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा एफएसएसएआई के निर्देशों के तहत एक रिटेल स्टोर से बिक्री के लिए प्रदर्शित घी का नमूना भी जांच के लिए लिया गया। विभाग ने नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button