उत्तर प्रदेशउत्तराखण्ड

मुण्डलाना में तालाब खुदाई शुरू, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

रुड़की, जन केसरी ।मुण्डलाना गांव में पिछले कई वर्षों से बनी जलभराव की समस्या से अब ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख कोमल चौधरी की ओर से गांव के तालाब की खुदाई और सफाई का कार्य शुरू कराया गया। तालाब की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी निकासी नहीं हो पाता था और हल्की बारिश में ही गांव की कई सड़कों पर जलभराव हो जाता था। कई बार पानी ग्रामीणों के घरों तक पहुंचने से लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। तालाब खुदाई कार्य का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी कविंद्र सिंह ने कराया। उन्होंने कहा कि गांव में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। तालाब की क्षमता बढ़ने और जल निकासी बेहतर होने से बारिश के पानी को जमा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की सफाई और खुदाई नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में उन्हें सबसे अधिक परेशानी होती थी। घरों और रास्तों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित होता था। तालाब की खुदाई शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे गांव की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। उन्होंने कार्य शुरू कराने के लिए ब्लॉक प्रमुख और प्रतिनिधि का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button