उत्तराखण्डराजनीति
भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर दिल जीता

रुड़की, जन केसरी । भाजपा पार्टी रुड़की के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को शिष्टाचार भेंट की। देहरादून आगमन पर उन्होंने प्रधानमंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान क्षेत्रीय विकास, संगठनात्मक मजबूती और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। मुलाकात को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।




