उत्तराखण्डदेहरादून

रुड़की में थे डग्गामारी के खिलाफ परिवहन विभाग ने की छापेमारी

रुड़की, जन केसरी । परिवहन कर अधिकारी हरीश कुमार के नेतृत्व में रुड़की रोडवेज परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्राइवेट वाहनों, टैक्सी-ट्रैवल एजेंसियों और बस संचालकों की गहन जांच की गई।

परिवहन कर अधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ प्राइवेट वाहनों के माध्यम से सवारियां भेजी जा रही हैं, जिससे राजस्व हानि की आशंका है। इसी के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया।उ न्होंने बताया कि अभियान के दौरान सभी संबंधित एजेंसियों, टैक्सी यूनियनों और प्राइवेट वाहनों की जांच की गई, लेकिन मौके पर ऐसी कोई ठोस अनियमितता सामने नहीं आई, जिसके आधार पर तत्काल नोटिस जारी किया जा सके।हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग ने कहा कि इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button