उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदीप बत्रा को मिला परिवहन विभाग, सरकार ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

जन केसरी, संवाददाता । उत्तराखंड सरकार में हाल ही में मंत्री बनाए गए रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा को अब महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। रविवार को जारी विभाग आवंटन सूची के अनुसार उन्हें परिवहन विभाग का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी जैसे अहम विभाग भी उनके पास रहेंगे।

परिवहन मंत्री के रूप में बत्रा राज्य की सड़क परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, यातायात सुविधाओं में सुधार और नई तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेंगे। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ऐसे में बत्रा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रदीप बत्रा को यह जिम्मेदारी उनके अनुभव और संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए दी गई है। रुड़की क्षेत्र में उनके विकास कार्यों और जनसंपर्क को भी इस फैसले की अहम वजह माना जा रहा है।

मंत्री बनने के बाद बत्रा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के विश्वास पर खरा उतरते हुए राज्य में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और जनहितकारी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button