उत्तराखण्डदेहरादून

हाफ मैराथन में पांच हजार से ज्यादा युवा दौड़े

विजय दिवस के उपलक्ष्य में
रुड़की। विजय दिवस के अवसर पर कैंट बोर्ड रुड़की, बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप, आईआईटी की ओर से रविवार को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 5000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अलग-अलग वर्ग के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
कैंट बोर्ड सीईओ विशाल सारस्वत ने बताया की विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया की 21 किलोमीटर, दस किलोमीटर और पांच किलोमीटर दौड़ में बढ़ चढ़कर युवाओ ने प्रतिभाग किया। हाफ मैराथन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उत्तराखंड सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडर मेजर जनरल आर प्रेमराज नें
ने परेड ग्राउंड से फ्लैग ऑफ के साथ किया। दौड़ पूरी करने वाले और विजेताओं को मेडल और नगद पुरस्कार देकर उन्होंने सम्मानित किया। परेड ग्राउंड से नहर किनारे तक इसका आयोजन किया गया। इसके बाद बच्चों ने मस्ती भी खूब की। उन्होंने बताया की इस दिन को भारत में पाकिस्तान पर 1971 में मिली जीत की याद में मनाया जाता है। इस युद्ध में भारत की जीत के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।

पांच लाख तक का जीता इनाम
प्रतियोगिता को अलग अलग आयु वर्ग के साथ महिला व पुरुष वर्ग में बांटा गया था। दौड़ में विजेताओं के लिए पांच लाख के इनाम रखे गए थे। इसके अलावा सीनियर सिटीजन को अलग आवार्ड दिया गया।

 

सेना के साथ सिविलियन भी दौड़े
उन्होंने बताया की इस मैराथन में पहली बार सेना के साथ सिविलियंस के लोग भी दौड़े। उन्होंने बताया की इस दौड़ में हर वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बताया की स्कूली बच्चों के साथ साथ एनसीसी कैडेट्स ने दौड़ लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button