उत्तराखण्डस्वास्थ्य

जोड़ों से संबंधित मरीजों का अब सिविल अस्पताल में होगा उपचार

रुड़की। जोड़ों से संबंधित मरीजों का अब सिविल अस्पताल में बेहतर उपचार हो सकेगा। सिविल अस्पताल को तीन नए उपकरण मिले हैं। जिनकी मदद से यहां के चिकित्सक मरीजों का आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मरीजों का उपचार कर सकेंगे।
सिविल हॉस्पिटल रुड़की में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के पहल के तहत तीन नए महत्वपूर्ण उपकरणों का विधायक प्रदीप बत्रा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल द्वारा उद्घाटन किया गया। डॉ. कंसल ने इन उपकरणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थ्रोस्कॉपी सिस्टम मिला है। जिसकी मदद से शरीर के जोड़ों से सम्बंधित रोगों का पता लगाकर उनका इलाज किया जाएगा। इसके अलावा एनिस्थिशिया वर्कस्टेशन भी अब उपलब्ध है। बताया कि सरल भाषा में कहे तो एनिस्थिसिया एक ऐसी दवा है जिसे रोगी को बड़ी सर्जरी से पहले उन्हें बेहोश करने के लिए दिया जाता है। जिससे उससे दर्द का सामना न करना पड़े। एनिस्थिसिया वर्कस्टेशन आज के आधुनिक आईसीयू चुनौतियों के सामना करने के लिए बनाया गया है। इसके अलावा मल्टीपैरा मॉनिटर भी मिला है। यह मरीजों के महत्वपूर्ण संकेतो को निगरानी के लिए महत्वपूर्ण उपकरण है। इधर, विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि चिकित्सा के उपकरणों को आधुनिकता की ओर ले जाने के लिए हम हमेशा अग्रसर हैं। समाज की बेहतरीन के लिए एवं जन सरोकार के अहम मुद्दों पर लगातार काम करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने कहा कि चिकित्सा उपकरणों के इंस्टॉलेशन और ट्रेनिंग के बाद हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में यह चिकित्सा उपकरण क्षेत्र के पिछड़े और अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। इस अवसर पर अस्पताल के अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button